एड्रेस:- दिक्सित कंपाउंड, एस.वी रोड़, ओप्पोसिट वीनादलवी इंडस्ट्रियल एस्टेट, अजित ग्लास, जोगेश्वरी वेस्ट।
दस दिन पहले ही मुंबई में (सोमवार, मई 17, 2021) को टॉकटे तूफान ने भारी तभाही मचा कर गई। 1,000 पेड़ उखड़ गए और कई हजार पेड़ों की शाखाएँ गिर गईं। उन्हें साफ करने में चार से पांच दिन लगते हैं।

उन्हीं 1000 पेड़ो में से यह भी एक पेड़ हैं। जो आधा- अधूरा गिरा चुका हैं। सड़क के बाजू में ही बिल्डर की बाउंड्री कि दीवार वह भी गिरने के कगार पर है, जैसे कि यह जगह को एक छोटा लघु उद्योग माना जाता हैं। लोगों जे साथ साथ व्यावसायिक वाहनों के आवक जावक चालू रहता हैं।
इस पेड़ के गिरने के चलते लोगों को और साथ ही वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। लगभग 10 दिन बीत गए क्यों महानगर पालिका ने इसे अभी तक हटाने का प्रयास नहीं किया? और उसी जगह सामने सड़क के बीच ड्रेनेज लाइन का चैम्बर भी टूटा हुआ हैं। सीधे तौर पर महानगर पालिका की लाहपर्वहि नजर आ रही हैं।
बीएमसी मुंबई में हर एक पेड़ पर निजी और सार्वजनिक दोनों तरह की खतरनाक शाखाओं को हटाने के लिए अपने स्वयं के ठेकेदारों को हर साल करोड़ों का भुगतान करती है। जब बीएमसी ने मुंबई में हर पेड़ के लिए खरीद आदेश जारी किया है, तो क्या हर पेड़ की जांच और देखभाल करना उनकी जिम्मेदारी नहीं है? या, क्या टेंडर केवल पेड़ की देखभाल के नाम पर पैसे निकालने के लिए जारी किया गया है?”
पेड़ काटने पर खर्च
37 करोड़ रुपये: बीएमसी ने सड़कों, सार्वजनिक स्थानों पर पेड़ों को एक साल के लिए काटने के लिए भुगतान करने पर सहमति व्यक्त की है। राशि को इस प्रकार क्षेत्रों में विभाजित किया गया है:
8.88 करोड़ रुपये: पूर्वी उपनगर
16.66 करोड़ रुपये: पश्चिमी उपनगर
12.47 करोड़ रुपये: आइलैंड सिटी
क्या लोगों की जान की कोई कीमत नहीं?
क्या महानगर पालिका बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार कर रही हैं?

