रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान ने कल (सोमवार) को एक व्यक्ति को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया । मुंबई के कुर्ला में लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना सोमवार को उस समय हुई जब युवक ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हुए फिसलता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में आरपीएफ कांस्टेबल आदमी को खींचकर ट्रेन के नीचे गिरने से बचाता है।

