मुंबई:- गोरेगांव पश्चिम, लिंक रोड़, मेट्रो मेडिकल के बाजू में, सावला किराना स्टोर, भगतसिंग नगर नंबर:१.
यह रवा इसी किराने की दुकान से लिया गया था। जैसे ही रवा खोला जाता है और सुबह का नाश्ता बनाने के लिए प्लेट में डाल दिया जाता है। चौंकाने वाला नजारा देखने को मिलता। रेंगने वाले छोटे- छोटे जीवत किटाणु दिखाई देने लगे (काले और सफेद) रंग के। यह किस तरह के जहरीले खाद्य पदार्थ बेच रहा है?

इस किराना दुकानदार ने अब तक न जाने कितने ग्राहकों को यह खाद्य पदार्थ बेचा होगा? इस दुकानदार को लोगों की जान से खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है।
प्रशासन से अनुरोध है कि इस मामले को गंभीरता से लें और उस पर तुरंत कार्यवाही करें।

